Home » राजस्थान » जयपुर के स्कूल में युवती से रेप की कोशिश:पड़ोसी ने अकेला पाकर पकड़ा, खुद को छुड़ाकर पीड़िता घर पहुंची

जयपुर के स्कूल में युवती से रेप की कोशिश:पड़ोसी ने अकेला पाकर पकड़ा, खुद को छुड़ाकर पीड़िता घर पहुंची

जयपुर में एक युवती से रेप का प्रयास का मामला सामने आया है। घर से निकली युवती को अकेला पाकर आरोपी पड़ोसी ने पकड़ लिया। पास ही स्कूल के अंदर ले जाकर उसके साथ रेप का प्रयास किया। तूंगा थाने में पीड़िता ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच ASI सेठराम कर रहे है।

पुलिस ने बताया- तूंगा की रहने वाली 18 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कॉलोनी में ही रहने के कारण आरोपी को वह जानती है। 26 मई की रात को शौच करने के लिए वह घर से निकली थी। स्कूल के पास आरोपी पड़ोसी शराब पी रहा था। इस बारे में पता नहीं होने पर पीछे से आकर आरोपी पड़ोसी ने पकड़ लिया।

उसको जबरन स्कूल के अंदर ले जाकर रेप का प्रयास किया। जैसे-तैसे आरोपी से खुद को छुड़ाकर पीड़िता भाग कर अपने घर पहुंची। घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। तूंगा थाने में परिजनों के साथ पहुंची पीड़िता ने आरोपी पड़ोसी की करतूत बताते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS