Home » राजस्थान » नवलगढ़ में महिला शिक्षक के घर में हुई चोरी:लाखों के जेवर और सामान लेकर हुए फरार, पीड़िता ने पड़ोसी पर लगाया चोरी का आरोप

नवलगढ़ में महिला शिक्षक के घर में हुई चोरी:लाखों के जेवर और सामान लेकर हुए फरार, पीड़िता ने पड़ोसी पर लगाया चोरी का आरोप

नवलगढ़ में एक सरकारी महिला शिक्षक के बंद मकान पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर महिला शिक्षक के घर से 10 लाख रुपए का सामान लेकर फरार हो गए। घटना मंगलवार की है।

विनोद ने बताया कि वह अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए पिछले चार दिन से सीकर गई हुई थीं। इस दौरान उनका मकान बंद था। मंगलवार रात जब विनोद घर लौटीं तो एक कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। चोर घर से आधा किलो चांदी, चांदी के बर्तन, सोने के जेवर, कूलर, बर्तन और अन्य घरेलू सामान ले गए हैं। चोरों ने रसोई का ताला भी तोड़ा है।

विनोद ने एक पड़ोसी पर चोरी का आरोप लगाया है। उनका मानना है कि चोरी की वारदात पहले से रैकी करके की गई है। विनोद के पति सुरेंद्र सेवानिवृत्त फौजी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर