Home » राजस्थान » खेड़ली मोड थाना SHO लाइन हाजिर:अचार की दुकान पर फायरिंग मामले का संदिग्ध आरोपी हिरासत से फरार

खेड़ली मोड थाना SHO लाइन हाजिर:अचार की दुकान पर फायरिंग मामले का संदिग्ध आरोपी हिरासत से फरार

भुसावर सीओ सर्कल के थाना खेड़ली मोड़ के SHO रामनिवास मीणा को संदिग्ध आरोपी के पुलिस हिरासत से फरार होने की बड़ी लापरवाही के चलते SP मृदुल कच्छावा ने बुधवार को लाइन हाजिर कर दिया है।

मामला 24 मई की रात का है, जब खेड़ली मोड़ थाना क्षेत्र के गांव छोकरवाड़ा स्थित नेशनल हाईवे पर एक अचार की दुकान पर तीन अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की थी। इस गंभीर वारदात में 25 मई की शाम को पुलिस ने एक संदिग्ध को डिटेन किया, लेकिन वह 27 मई की रात को पुलिस हिरासत से फरार हो गया।

संदिग्ध की फरारी न केवल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है, बल्कि अपराधियों को संरक्षण मिलने के संदेह को भी जन्म देती है। इसी को आधार मानते हुए एसपी ने यह सख्त कार्रवाई की। घटना के बाद जिला पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और फरार आरोपी की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं। सूत्रों के अनुसार, थाने में सुरक्षा व्यवस्था और हिरासत प्रक्रिया में गंभीर चूक सामने आई है, जिसकी जांच जारी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।