Poola Jada
Home » राजस्थान » बिजौलिया में अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार:खेत पर छापेमारी में टोपीदार बंदूक और बारूद जब्त

बिजौलिया में अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार:खेत पर छापेमारी में टोपीदार बंदूक और बारूद जब्त

बिजौलिया पुलिस ने सोपुरा गांव से मंगलवार को एक व्यक्ति को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोपुरा गांव के एक फार्म पर मोहन लाल धाकड़ के पास अवैध बंदूक है।

एसएचओ लोकपाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की। टीम ने मोहनलाल धाकड़ (45) को हिरासत में लिया। वो सलावटिया का रहने वाला है और फिलहाल सोपुरा गांव में रह रहा था।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक टोपीदार एक नाल वाली बंदूक और 20 ग्राम बारूद बरामद किया गया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई में हैड कॉन्स्टेबल विजय सिंह और माया राम की अहम भूमिका रही।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS