Poola Jada
Home » राजस्थान » तिरंगा यात्रा ने दिखा दिया हर चेहरे पर गर्व : जोराराम

तिरंगा यात्रा ने दिखा दिया हर चेहरे पर गर्व : जोराराम

जयपुर,। पशुपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत के सशक्त मार्गदर्शन में ऑपरेशन सिंदूर में भारत के वीर जवानों के शौर्य की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाने हेतु बिलाड़ा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बिलाड़ा में निकाली गई तिरंगा यात्रा में वहां के स्थानीय विधायक अर्जुनलाल गर्ग, बीजेपी जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी, पाली के पूर्व सांसद पुष्प जैन, जोधपुर के पूर्व जिला प्रमुख पुनाराम चौधरी आदि की गरिमामयी और प्रेरणादायक उपस्थिति रही। इस तिरंगा यात्रा में भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन, नारी शाक्ति, गौरव सेनानी, छात्र-छात्राएं और युवा साथी समेत कई गणमान्यजनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर देश के सैनिकों के शौर्य को नमन किया। इस तिरंगा यात्रा में जन-जन में राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम दिखा और सभी ने एक साथ राष्ट्रगान किया। तिरंगा यात्रा में शामिल प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। सभी के हाथों में तिरंगा और भारत माता की जयकारों ने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और गौरव सेनानी भी शामिल हुए।
इस दौरान केबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने कहा-ये नया भारत है, जो देश के दुश्मनों को उसके घर में घुसकर उसका खात्मा करता है। कुमावत ने कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हम धन्यवाद करते हैं और भारतीय सैनिकों की वीरता को सलाम करते हैं। प्रधानमंत्री ने देश के दुश्मनों के खात्मे के लिए सैनिकों के हाथ पूरी तरह खोल दिए। मोदी जी रक्षा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बना रहे हैं। नारी शक्ति को प्रत्येक क्षेत्र में सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत, सशक्त भारत के लिए देश का प्रत्येक नागरिक सैनिक है। तिरंगा भारत के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। ऑपरेशन सिंदूर जैसी सैन्य कार्यवाही हमें यह एहसास कराती हैं कि हमारी सीमाएं सुरक्षित हाथों में हैं। यह तिरंगा यात्रा भारतीय सैनिकों के सम्मान की अभिव्यक्ति है। तिरंगा यात्रा ने दिखा दिया कि हर चेहरे पर गर्व, हर कदम पर देशभक्ति और हर आवाज में भारत के लिए सम्मान हैं। यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को समर्पित जनमानस की एकजुटता और देशप्रेम की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत करती है। इस मौके पर बिलाड़ा की प्रधान प्रगति कुमारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष माधव सिंह, नगरपालिका उपाध्यक्ष लक्ष्मण धमाणिया, जैतारण के उप प्रधान कैलाश कुमावत, कानाराम पटेल भी मौजूद थे।
इससे पहले बिलाड़ा पहुंचने पर मंत्री कुमावत का विधायक अर्जुनलाल गर्ग के नेतृत्व में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश