Home » राजस्थान » संसदीय क्षेत्र बाड़मेर के 17 रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्यों के लिए केंद्र ने स्वीकृत की 36.88 करोड़ रुपये की राशि

संसदीय क्षेत्र बाड़मेर के 17 रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्यों के लिए केंद्र ने स्वीकृत की 36.88 करोड़ रुपये की राशि

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं स्थानीय सांसद कैलाश चौधरी की अनुशंसा पर बाड़मेर एवं बालोतरा क्षेत्र के 17 रेलवे स्टेशनों के विकास कार्यों के लिए 36.88 करोड़ रुपये स्वीकृत किए, प्लेटफॉर्म सहित यात्रियों की सुविधा के लिए होंगे निर्माण कार्य

बाड़मेर/जयपुर(सुनील शर्मा) देश के रेलवे स्टेशनों को स्वच्छ,सुंदर एवं बुनियादी सुविधाओं से युक्त बनाने की प्रक्रिया में केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं स्थानीय बाड़मेर सांसद कैलाश चौधरी की अनुशंसा पर विभिन्न रेलवे स्टेशनों के विकास कार्यों के लिए 36.88 करोड़ रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।संसदीय क्षेत्र को दी गई इस सौगात के लिए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का सभी क्षेत्र वासियों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि संसदीय क्षेत्र बाड़मेर के रेलवे स्टेशनों के बुनियादी सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से अनुशंसा राशि जारी की गई है।इससे निश्चित रूप से रेलवे स्टेशनों पर नए भवन,टिनशेड,नए प्लेटफार्म का निर्माण एवं पुनरोद्धार,पानी की सुविधा,शौचालय सहित यात्रियों को सुविधा को लेकर अन्य निर्माण व विकास कार्य संपन्न होंगे।


केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि बाड़मेर एवं बालोतरा रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास कार्य चल रहा है।
वहीं अब तिलवाड़ा,बायतु,मुनाबाव, गोल,भीमरलाई,बनिया सांडा धोरा, कवास,उत्तरलाई,जसाई,भाचभर, गडरा रोड,रामसर,गागरिया,बामसेन, राखी,पारलू,जानियाना रेलवे स्टेशनों पर विभिन्न विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार ने 36.88 करोड रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की है।

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines