Home » राजस्थान » कालाडेरा रीको में पेड़ से लटका मिला शव:युवक की पहचान के लिए FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य, पुलिस कर रही जांच

कालाडेरा रीको में पेड़ से लटका मिला शव:युवक की पहचान के लिए FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य, पुलिस कर रही जांच

कालाडेरा थाना क्षेत्र के रीको इलाके में रविवार शाम को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कालाडेरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया।

जांच के लिए जयपुर से फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आस-पास के इलाकों में पूछताछ कर रही है।

कालाडेरा थाना प्रभारी बाबूलाल मीणा के अनुसार, मृतक के शव को चौमूं सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। पुलिस मृतक की पहचान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।