Home » राजस्थान » अजमेर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी:बुजुर्ग के बैंक खाते से 70 हजार पार, आरोपियों की तलाश जारी

अजमेर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी:बुजुर्ग के बैंक खाते से 70 हजार पार, आरोपियों की तलाश जारी

अजमेर शहर में चोरों के साथ ही ठगों की मौजूदगी में पुलिस और बुजुर्गों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। अब एक बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदल कर 70 हजार रुपए विड्रॉ करने का मामला सामने आया है। क्रिश्चियनगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस के मुताबिक कैरियों की ढाणी निवासी भंवर लाल बैरवा ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह थाने से कुछ दूर स्थित तिराहे पर बने एसबीआई के एटीएम बूत पर शाम को रुपए निकालने गया था।

काफी देर प्रयास करने के बाद भी रुपए मशीन से नहीं निकले। इसी दौरान 2 लड़के एटीएम बूथ के अंदर आए और मदद करने की बात कही। दोनों ने मदद के बहाने उससे कार्ड लिया और रुपए निकालने का दिखावा किया। लेकिन रुपए नहीं निकले तो वह लौट गया। कुछ देर बाद उसके अकाउंट से 70 हजार रुपए निकाल लिए गए। जब कार्ड उसने अपने पास कार्ड को जांचा तो वह उसका नहीं था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एटीएम बूथ सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक