Home » राजस्थान » रेलवे स्टेशन पार्किंग से 3 साल की बच्ची गुम:जीआरपी ने एक घंटे में तलाशा, नानी के साथ थी

रेलवे स्टेशन पार्किंग से 3 साल की बच्ची गुम:जीआरपी ने एक घंटे में तलाशा, नानी के साथ थी

अजमेर रेलवे स्टेशन की पार्किंग से देर रात गुम हुई 3 साल की बच्ची को जीआरपी थाना अजमेर की टीम ने एक घंटे में ही दस्तयाब कर लिया। जिसे परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

जीआरपी थानाप्रभारी सोमेन्द्र कुमार ने बताया- रात करीब 1 बजे थाने पर उदयपुर रेलवे स्टेशन के सामने शिवाजी नगर कच्ची बस्ती जिला उदयपुरु निवासी कालू मोगिया व उसकी पत्नी सुगना बावरी ने सूचना दी कि वह प्लेटफार्म संख्या 6 की पार्किंग एरिया में सो रहे थे। जहां देर रात को जब उन दोनों की नींद खुली तो उनकी 3 साल की बेटी नंदनी व उनकी सास नहीं थी, जिन्हें आस-पास देखा तो उनका कुछ पता नहीं चला।

इस पर थाने के स्टाफ को अलर्ट किया और तुरंत नाबालिग बच्ची की तलाश की गई। सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी स्टेशन परिसर में जब उसे सर्च किया तो रात करीब 2 बजे उक्त बच्ची प्लेटफार्म संख्या 6 के एस्केलेटर से प्लेटफार्म संख्या 1 की ओर अपनी नानी के साथ आती दिखाई दी।

नानी से बच्ची को वहां इस तरह साथ लाकर टहलाने के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि बच्ची को नींद नहीं आ रही थी। वह कुछ खाने की भी जिद कर रही थी इसलिए वह उसे यहां तक कुछ खिलाने के लिए लाई थी। इस पर बच्ची को डिटेन कर उसके माता-पिता को थाने बुलाकर उन्हें बच्ची को सुपुर्द किया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता:प्रशासक,राजफेड

राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव न्यूज इन राजस्थान सुनील