Home » राजस्थान » चौमूं में युवक ने फंदे से लटककर किया सुसाइड:निजी कंपनी में करता था नौकरी, पुलिस जांच में जुटी

चौमूं में युवक ने फंदे से लटककर किया सुसाइड:निजी कंपनी में करता था नौकरी, पुलिस जांच में जुटी

चौमूं थाना क्षेत्र के हाडौता में शुक्रवार को एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक की पहचान सुरेश यादव के रूप में हुई है। वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था और दो बच्चों का पिता था।

परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली, तब तक देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही चौमूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को चौमूं सरकारी अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

चौमूं थाना प्रभारी के अनुसार, प्राथमिक जांच में सुसाइड के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। फिलहाल मामला संदिग्ध परिस्थितियों में सुसाइड का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।