Home » राजस्थान » कालाडेरा में सड़क निर्माण की मांग:ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन, दो साल पहले मिली मंजूरी, अब तक नहीं शुरू हुआ काम

कालाडेरा में सड़क निर्माण की मांग:ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन, दो साल पहले मिली मंजूरी, अब तक नहीं शुरू हुआ काम

चौमूं उपखंड क्षेत्र के कालाडेरा में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरना दिया। यह सड़क पंचमुखी हनुमान मंदिर से कालाडेरा सीमा तक बननी है। इस 4 किलोमीटर लंबी सड़क की मंजूरी दो साल पहले राज्य बजट में मिल चुकी है।

ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की लापरवाही से काम नहीं हो रहा है। टूटी-फूटी और कीचड़ भरी सड़क से लोगों को परेशानी हो रही है। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है। मरीजों को अस्पताल पहुंचने में मुश्किल होती है।

गुवारड़ी के श्रवण कुमार, रामलाल, मालीराम सूरजमल, सांवरमल और हीरालाल समेत कई ग्रामीणों ने प्रशासन को कई बार ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक सड़क का काम शुरू नहीं होगा, धरना जारी रहेगा। अगर जल्द ही निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वे क्षेत्रीय मुख्यालय तक पैदल मार्च करेंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता:प्रशासक,राजफेड

राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव न्यूज इन राजस्थान सुनील