Home » राजस्थान » जयपुर नगर निगम हेरिटेज द्वारा किए जा रहे योग दिवस से पूर्व सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास

जयपुर नगर निगम हेरिटेज द्वारा किए जा रहे योग दिवस से पूर्व सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास

जयपुर सुनील शर्मा विश्व योग दिवस से पूर्व हेरिटेज निगम की ओर से विवेक विहार स्थित अहिंसा पार्क में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर निगम हेरिटेज जयपुर और विवेक विहार पर्यावरण-खेल एवं विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मानस योगा क्लासेज के योगाचार्य डॉ प्रेम मेहता ने स्थानीय निवासियों को योग अभ्यास कराया। हेरिटेज निगम के स्वच्छता समिति के चेयरमैन पवन शर्मा नटराज ने बताया कि वर्ष 2025 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपाल शर्मा विधायक सिविल लाइन्स,विशिष्ठ अतिथिगण पवन शर्मा नटराज,चेयरमैन स्वच्छता एवं स्वास्थ्य समिति हैरिटेज नगर निगम जयपुर रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष शर्मा ने की।इस दौरान भाजपा जिला मंत्री रेखा राठौड़,मण्डल अध्यक्ष इन्दु परमार एवं गौरव अग्रवाल,पार्षद राजेश कुमावत, अशोक शर्मा,शैलेश माथुर,विनय चौधरी, वीना परिहार,भूपेन्द्र राजावत,एडवोकेट हिम्मत सिंह,अजय वशिष्ठ,मुकुट बापना सहित सैकड़ों लोगों ने योग कर एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य का संदेश दिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान