Home » राजस्थान » 16 प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय क्रमोन्नत -पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने जताया सीएम का आभार

16 प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय क्रमोन्नत -पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने जताया सीएम का आभार

जयपुर,  राजस्थान सरकार की बजट घोषणा-2025-26 की क्रियान्विति में शुक्रवार को पशुपालन विभाग ने 16 प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालयों/बीवीएचओ को बहुउदेशीय पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया है। इस पर पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जोराराम कुमावत ने कहा कि इन चिकित्सालयों को क्रमोन्नत कर नए अतिरिक्त पद भी सृजित किए जाने की प्रशासनिक एवं वितीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 12 जिलों के चिकित्सालयों को क्रमोन्नत किया गया है। इनमें डीग जिले के नगर, सीकर जिले के श्रीमाधोपुर, खंडेला, लोसल, बाड़मेर जिले के चौहटन, गुढामालानी, पाली के मणिहारी, नागौर के जायल, कोटा के सांगोद, रामगंजमंडी, जोधपुर जिले के तिवंरी, भीलवाड़ा के हुरड़ा, चितौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा, जयपुर के बगरू, श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ व उदयपुर जिले के सराड़ा के प्रथम श्रेणी चिकित्सालय को बहुउदेशीय पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया गया है। उन्होंने बताया कि इन क्रमोन्नत चिकित्सालयों के लिए पूर्व में स्वीकृत पदों के अतिरिक्त कुल 167 नवीन पद सृजित किए गए हैं। इनमें आठ पद उपनिदेशक, 24 वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, 32 पशु चिकित्सा अधिकारी, एक पशुधन प्रसार अधिकारी, 29 पशुधन निरीक्षक, 16 कनिष्ठ सहायक, 16 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, 16 पशुधन परिचर, 16 पद एक्स-रे टेक्निशियन के नए पद सृजित किए गए हैं।
फर्नीचर एवं उपकरण के लिए राशि जारी
पशुपालन विभाग के शासन उप सचिव संतोष करोल ने क्रमोन्नत किए गए 16 बहुउदेशीय पशु चिकित्सालयों में आवश्यक फर्नीचर एवं उपकरण हेतु प्रत्येक चिकित्सालय के लिए एक-एक लाख रुपए की राशि भी जारी की है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines