Home » राजस्थान » अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतर्कता महेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देशन में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतर्कता महेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देशन में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई

जयपुर सुनील शर्मा बगरू एवं सांगानेर,सिकारपुरा,मुहाना मण्डी में बिजली चोरी होने की गोपनीय सूचना पर सतर्कता शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देशन में दिनाक 19 जून 2025 में 20 जून 2025 को सतर्कता जांब की गयी। सतर्कता जांच के दौरान उपभोक्ताओं / गैर उपभोक्ताओं को मौके पर बिजली चोरी करते रंगे हाथ पकड़कर 09 वीसीआर भरकर करीब 0,00,888 रूपये का जुर्माना लगाया गया है।

उक्त सतर्कता जांच में सतर्कता शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) महेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देशन में सहायक अभियंता निशी कुमारी द्वारा दिनांक 19 जून 2025 को बगरू क्षेत्र में सतर्कता जांच के दौरान हरवन्द्रपुरा में मन्नी देवी पत्नी श्री गोपाल शर्मा अघरेलू कनेक्शन, मुकन्द्रपुरा में खेतनल चौधरी पुत्र भूरानल चौधरी (चौधरी ढाबा) एवं हरचन्द्रपुरा में श्रीमती गंगा देवी पत्नी बनवारी लाल शर्मा घरेलू/अघरेलू कनेक्शन के खिलाफ बिजली चोरी पकड़ी गई।मौके पर 03 बीसीआर भरकर करीब 6,06,331 रूपये का जुर्माना लगाया व पोल से कनेक्शन काटकर मीटरों को जब्त किया गया।

इसी प्रकार अधिशाषी अभियंता (सतर्कता) केसी.गुप्ता द्वारा दिनांक 20 जून 2025 को सामानेर,सिकारपुरा, मुहाना मण्डी क्षेत्र में सतर्कता जांच के दौरान सांगानेर (ग्रामीण) में कल्याण गुर्जर,जगदीश नारायण पुत्र गांगीलाल, शंकर लाल शर्मा पुत्र गंगाराम शर्मा, इन्द्रलाल बागड़ा एवं मदरामपुरा में गौरा देवी पत्नी कैलाश चंद छीपा, हीरा देवी पत्नी दुर्गालाल कुमावत घरेलू/अघरेलू कनेक्शन के खिलाफ बिजली चोरी पकड़ी गई।मौके पर 06 वीसीआर भरकर करीब 3.54,557/- रूपये का जुर्माना लगाया व पोल से कनेक्शन काटकर मीटरों को जब्त किया गया।

सतर्कता शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि सतर्कता अधिकारी द्वारा जुर्माना राशि जमा करवाने के लिए उपभोक्ताओं / गैर उपभोक्ताओं को नोटिस जारी करने की कार्यवाही की जा रही है।जुर्माना राशि तय समय में जमा नहीं करवाने पर विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया जावेगा।विद्युत चोरो की धरपकड़ हेतु विशेष सतर्कता जांच अभियान आगे भी चलाया जावेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

वन राज्यमंत्री ने ऑनलाइन स्वगणना प्रपत्र भरकर दिया जागरूक नागरिक का संदेश

वन राज्यमंत्री ने ऑनलाइन स्वगणना प्रपत्र भरकर दिया जागरूक नागरिक का संदेश न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा अलवर/जयपुर वन एवं