Home » राजस्थान » भरतपुर में बारिश के बाद हालात खराब:सड़कों पर जमा हुआ कीचड़, कार और ऑटो गड्ढों में फंसे

भरतपुर में बारिश के बाद हालात खराब:सड़कों पर जमा हुआ कीचड़, कार और ऑटो गड्ढों में फंसे

भरतपुर जिले में बारिश के बाद सड़कों के हाल बेहाल नजर आ रहे हैं। जिले के कई ग्रामीण इलाकों में सड़कों पर कीचड़ जमा है। जिसके कारण आने जाने वाले वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं और, उन्हें चोट लग रही है। कई इलाके ऐसे हैं जहां सीवरेज लाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई है। जिसके कारण मिट्टी सड़क पर जमा है जहां लोग चल भी नहीं पा रहे।

गोलपुरा इलाके के रहने वाले रमेश सिंह ने बताया कि मानसून आने के बाद उनकी समस्या अब और भी बढ़ गई है। हीरादास से गोलपुरा जाने वाली रोड़ को 5 साल पहले 5 करोड़ 11 लाख की कीमत से डलवाया गया था। जो जल्द ही उखड़ने लगी। मानसून आने से पहले पूरे इलाके में सीवरेज लाइन डालने का काम शुरू कर दिया गया। जिसे सड़क पर हुई मिट्टी कीचड़ में बदल गई।

हीरादास से गोलपुरा जाने वाले रोड पर हाल ये हैं कि जो भी दुपहिया वाहन चालक निकल रहे हैं। वह फिसल कर सड़क पर गिर रहे हैं। पैदल निकलने के लिए भी जगह नहीं है। फोर व्हीलर गड्ढों में फंस रहे हैं। इलाके के कई ऐसे दुपहिया वाहन चालक हैं जिनके चोटें आई हैं। अभी बारिश और आनी बाकी है, जिसके बाद हालात बद से बदतर हो जाएंगे।

देखें सड़क के हालात।

स्लिप होकर गिर रहे टू-व्हीलर।
स्लिप होकर गिर रहे टू-व्हीलर।
सीवरेज लाइन डालने के लिए खोदी गई थी सड़क, बारिश से कीचड़ हो गया।
सीवरेज लाइन डालने के लिए खोदी गई थी सड़क, बारिश से कीचड़ हो गया।
कड़ी मशक्कत के बाद कीचड़ से निकला लोडिंग टेंपो।
कड़ी मशक्कत के बाद कीचड़ से निकला लोडिंग टेंपो।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास