Home » राजस्थान » बिजली चोरी का मामला:भांकरोटा में दो जगह बिजली चोरी, 5.77 लाख रुपए जुर्माना

बिजली चोरी का मामला:भांकरोटा में दो जगह बिजली चोरी, 5.77 लाख रुपए जुर्माना

जयपुर डिस्कॉम की सतर्कता टीम ने भांकरोटा क्षेत्र में बिजली चोरी के दो मामले पकड़े हैं। एक घरेलू और एक अघरेलू उपभोक्ता को चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों पर कुल 5 लाख 77 हजार का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार शर्मा और अधीक्षण अभियंता बी.एल. शर्मा के निर्देशन में हुई। अधिशाषी अभियंता अजय जैन के नेतृत्व में टीम ने जांच की।

पहले मामले में घरेलू उपभोक्ता ने अपने मकान के सामने से गुजर रही सिंगल फेज एबी केबिल में कट लगाकर तार जोड़ा और सीधे बिजली खींच रहा था। दूसरे मामले में अघरेलू उपभोक्ता ने थ्री फेज मीटर के इनकमिंग टर्मिनल से अतिरिक्त तार जोड़कर बिजली चोरी की। टीम ने मौके पर वीसीआर भरकर दोनों उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए।

मीटर और केबिल जब्त कर लिए गए। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अन्य उपभोक्ताओं में भी डर का माहौल बन गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि तय समय में जुर्माना नहीं भरने पर दोनों उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

56 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में तीन विशेष प्रवर्तन