Home » राजस्थान » लावारिस ट्रक से 3.30 करोड़ का डोडा पोस्त बरामद:5500 किलो से अधिक अवैध मादक पदार्थ जब्त, पुलिस जांच में ट्रक झारखंड का निकला

लावारिस ट्रक से 3.30 करोड़ का डोडा पोस्त बरामद:5500 किलो से अधिक अवैध मादक पदार्थ जब्त, पुलिस जांच में ट्रक झारखंड का निकला

अजमेर की रामगंज थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे 58 पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लावारिस खड़े ट्रक से 5500.140 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 3.30 करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस ने 260 कट्टों में भरा मादक पदार्थ जब्त कर अज्ञात तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

रामगंज थाने के सब इंस्पेक्टर अनिल गुजराल के बताया- पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एसपी वंदिता राणा के निर्देश पर गठित टीम ग्राम दौराई के पास नेशनल हाईवे पर वाहनों की जांच कर रही थी, तभी एक लावारिस ट्रक मिला जिससे यह बरामदगी हुई। मामले की जांच अलवर गेट थाना प्रभारी नरेंद्र जाखड़ कर रहे हैं।

पुलिस ने 260 कट्टो को जब्त कर अज्ञात तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है
पुलिस ने 260 कट्टो को जब्त कर अज्ञात तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है

बाजार में कीमत साढे तीन करोड़ रुपए सब इंस्पेक्टर ने बताया कि टीम की ओर से पास जाकर चेक किया गया तो ट्रक को काले रंग के तिरपाल से मजबूती से ढका हुआ था और ट्रक में कोई चालक मौजूद नहीं था। टीम की ओर से संदिग्ध अवस्था में खड़े ट्रक के संबंध में आसपास पूछताछ की गई तो किसी को उसकी जानकारी नहीं थी। ट्रक पर लेकर नंबर की जांच की गई तो ट्रक झारखंड का बताया गया है।

चेक करने पर ट्रक के अंदर से करीब 260 कट्टे बरामद हुए। जिनके अंदर 5500.140 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत साढे तीन करोड़ रुपए है। मामले में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

56 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में तीन विशेष प्रवर्तन