Home » राजस्थान » होटल में गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:सगाई से नाराज कोरियोग्राफर ने युवती का सिर दीवार पर मारा था, खुद की नस भी काटी थी

होटल में गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:सगाई से नाराज कोरियोग्राफर ने युवती का सिर दीवार पर मारा था, खुद की नस भी काटी थी

उदयपुर की हिरण मगरी थाना पुलिस ने होटल कांसा गोल्ड में हुई युवती की हत्या के मामले में आरोपी को गुरुवार देर शाम गिरफ्तार कर​ लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है। आरोपी घटना के बाद दो दिन से निजी हॉस्पिटल में पुलिस कस्टडी में भर्ती था। डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि आरोपी कोरियोग्राफर विजय पुत्र ओंकार​ निवासी भोपामगरी सेक्टर-3 ने गर्लफ्रेंड निकिता त्रिवेदी की सगाई से नाराज होकर उसकी हत्या कर दी थी। युवक ने युवती को होटल में मिलने बुलाया था।

सिर जोर से दीवार पर मारा था नाधिकारी भरत योगी ने बताया- बातचीत के दौरान विवाद होने पर गुस्से में लड़की का सिर जोर से दीवार पर मार दिया। युवती की मौके पर ही मौत हो गई थी। हत्या के बाद युवक ने ब्लेड से खुद के हाथ की नस काट ली। दर्द सहन नहीं कर पाया और हॉस्पिटल में भर्ती हो गया। लड़की निजी कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी और हिरणमगरी में भाई के साथ किराए पर रहती थी।

गर्लफ्रेंड का शव छोड़कर भागा था थानाधिकारी भरत योगी ने बताया- आरोपी होटल के कमरे में ही अपने गर्लफ्रेंड का शव छोड़कर भागा था। उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया था। होटल के कमरे की सुबह सफाई करने स्टाफ पहुंचा तब मामले का खुलासा हुआ। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और होटल में दर्ज आईडी के आधार पर आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार किया।

दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी पुलिस ने बताया कि दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। एक-दूसरे से प्रेम संबंध थे। परिवार को युवती और युवक के प्रेम संबंध के बारे में पता था। दोनों अक्सर मिलते रहते थे। इसकी भनक परिवार वालों को लग गई थी। घरवालों ने निकिता को समझाया और गांव बुला लिया। दूसरे लड़के से सगाई करा दी। इसके बाद निकिता ने आरोपी युवक से बात करना कम कर दिया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

56 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में तीन विशेष प्रवर्तन