Home » राजस्थान » 15 हजार के इनामी 2 बजरी माफिया गिरफ्तार:लूणी नदी से करते थे अवैध खनन, ओरण में करते थे स्टॉक, तीन मामलों में थे वांछित

15 हजार के इनामी 2 बजरी माफिया गिरफ्तार:लूणी नदी से करते थे अवैध खनन, ओरण में करते थे स्टॉक, तीन मामलों में थे वांछित

जोधपुर में अवैध बजरी के मामलों में फरार चल रहे 2 इनामी बदमाशों को लूणी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लूणी थाना अधिकारी हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में 10 हजार का इनामी विक्रम बिश्नोई और 5 हजार का इनामी उसका भागीदार शामिल हैं।

थाना अधिकारी के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ लूणी थाने में अवैध बजरी से जुड़े तीन मामले दर्ज हैं। हम्मीर नगर निवासी विक्रम बिश्नोई (26) और भाचरणा का रहने वाला भागीरथ लूणी नदी से अवैध बजरी का खनन करते थे। इसके बाद ओरण भूमि में बजरी का स्टॉक कर महंगे दामों में बेच देते थे।

पुलिस क्षेत्र में अवैध बजरी की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर अवैध बजरी के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

56 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में तीन विशेष प्रवर्तन