Poola Jada
Home » राजस्थान » डीग में नशा मुक्ति के उद्देश्य से बाइक रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन

डीग में नशा मुक्ति के उद्देश्य से बाइक रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा देशभर में फैल रही नशे की प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से 12 जून से 26 जून तक “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिला कलेक्टर उत्सव कौशल के निर्देशानुसार नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देने वाले जागरूकता कार्यक्रम एवं जनचेतना की गतिविधियाँ 12 जून से नियमित रूप से आयोजित की जा रही हैं। इसी श्रृंखला में 26 जून (गुरुवार) को “नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस” के अवसर पर पंचायत समिति में जिला स्तरीय कार्यशाला तथा सायं 5:00 बजे जल महल प्रवेश द्वार पर जनजागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके बाद जल महल से लक्ष्मण मंदिर, नई सड़क होते हुए बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली को सहायक मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप सिंह द्वारा रैली के सफल संचालन हेतु समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। बाइक रैली में पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, स्काउट, पंचायती राज विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ साथ आम नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और नशा मुक्ति का संदेश दिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

56 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में तीन विशेष प्रवर्तन