Home » राजस्थान » नाबालिग से रेप करने का आरोपी गिरफ्तार:डरा-धमकाकर डेढ़ साल तक ब्लैकमेल करता रहा, पुलिस ने घर से दबोचा

नाबालिग से रेप करने का आरोपी गिरफ्तार:डरा-धमकाकर डेढ़ साल तक ब्लैकमेल करता रहा, पुलिस ने घर से दबोचा

सीकर पुलिस ने नाबालिग से रेप मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी डेढ़ साल से डरा-धमकाकर नाबालिग के साथ बार-बार रेप कर रहा था। 28 जून को पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई थी।

रिपोर्ट में बताया कि आरोपी संजय (29) निवासी बाजौर (सीकर) ने डेढ़ साल उसे डरा-धमकाकर बार-बार रेप किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तकनीकी और गोपनीय सूत्रों की मदद से आरोपी के ठिकानों की तलाश की और 30 जून को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास