Home » राजस्थान » दो शातिर बाइक चोर गिरफ्तार:मॉडिफाइड करके खुद चलाते, महंगे शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी

दो शातिर बाइक चोर गिरफ्तार:मॉडिफाइड करके खुद चलाते, महंगे शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी

अजमेर की क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की गई एक बाइक बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में चोरों ने नशा और अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए वारदातों को अंजाम देना बताया है। पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है।

क्रिश्चियन गंज थाने के हेड कॉन्स्टेबल कुन्नाराम ने बताया- 14 अप्रैल 2025 को जिला कोटपूतली निवासी अंकित सिंह ने मुकदमा दर्ज करवाया था। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि रेस्टोरेंट पर काम करने गया था। इस बीच चोर बाइक लेकर भाग गए।

दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

हेड कॉन्स्टेबल ने बताया- टीम ने रेस्टोरेंट और आस-पास लगे सीसीटीवी चेक किए। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए भूडोल निवासी विजय सिंह (18) और विक्रम सिंह (20) को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद की है। कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल किशोर कुमार और कॉन्स्टेबल मोहन का विशेष योगदान रहा।

चोरी की बाइक मोडिफाइड करके खुद उपयोग करते

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों नशा और महंगे शौक करने के आदी हैं। इसे लेकर दुपहिया वाहनों के रैकी कर वारदात को अंजाम देते हैं। बाइक चोरी करने के बाद उनके नंबर प्लेट हटाकर मॉडिफाई कर बाइक का उपयोग करते थे। मामले में दोनों आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास