Home » राजस्थान » जयपुर के होटल में युवती से रेप:दोस्ती के बाद शादी का झांसा दिया, टोंक से बुलाया

जयपुर के होटल में युवती से रेप:दोस्ती के बाद शादी का झांसा दिया, टोंक से बुलाया

जयपुर के एक होटल में युवती से रेप होने का मामला सामने आया है। आरोपी ने दोस्ती के बाद मिलने के बहाने टोंक से जयपुर बुलाया था। विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। पीड़िता ने सिंधीकैंप थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (सदर) धर्मवीर सिंह कर रहे हैं।

टोंक की रहने वाली 32 साल की युवती ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। दोस्ती के बाद आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी उससे मिलने का दबाव बनाने लगा।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने 17 मई को मिलने के बहाने जयपुर सिंधीकैंप बुलाया। वह उसे एक होटल में लेकर गया। होटल के कमरे में उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी का वादा कर रेप किया। शादी करने का झांसा देकर 14 जून को वापस सिंधीकैंप इलाके में स्थित दूसरी होटल में ले जाकर रेप किया। धोखे का एहसास होने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास