Home » राजस्थान » 3 दुकानों पर छापामार कार्रवाई, 420 किलो मावा जब्त:डीएसटी-स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, हानिकारक रसायनों के उपयोग से मावा बनाने की संभावना

3 दुकानों पर छापामार कार्रवाई, 420 किलो मावा जब्त:डीएसटी-स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, हानिकारक रसायनों के उपयोग से मावा बनाने की संभावना

जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) उदयपुर ने बुधवार को मिलावटखोरी की शिकायत पर 3 दुकानों पर कार्रवाई करते हुए 420 किलो मावा जब्त किया गया। पहली कार्रवाई सीमेंट गली काली बावड़ी स्थित धर्मराज मावा भंडार पर हुई।

जहां से 140 किलो मावा जब्त किया। वहीं, दूसरी कार्रवाई में भोपालवाड़ी कालीबावड़ी स्थित लक्ष्मी मावा भंडार से 245 किलो और तीसरी कार्रवाई में धानमंडी सरकारी स्कूल स्थित बीकानेर मावा भंडार से 35 किलो मावा जब्त किया।

जानकारी के अनुसार यह मावा उदयपुर शहर के तीन अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई किया गया था। शिकायत मिलने पर डीएसटी और हेल्थ विभाग की टीम मौके पर पहुंची और छापामार कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि टीम ने मावे के सैम्पल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मावे में हेल्थ के लिए हानिकारक रसायनों का उपयोग किया गया है। फिलहाल विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि यह मावा किस तरह से तैयार किया गया था और इसमें मिलावट के लिए किन-किन तत्वों का इस्तेमाल किया गया। DST की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है।

सेहत विभाग ने आमजन से अपील की है कि त्योहारों और अन्य आयोजनों में डेयरी उत्पादों की खरीद सावधानी पूर्वक करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध सामग्री की जानकारी तुरंत हेल्थ विभाग को दें। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।