Home » राजस्थान » निदेशक ने ली समीक्षा बैठक, बजट घोषणाओं सहित विभिन्न योजनाओं को तय समयावधि में पूर्ण करने के दिए निर्देश

निदेशक ने ली समीक्षा बैठक, बजट घोषणाओं सहित विभिन्न योजनाओं को तय समयावधि में पूर्ण करने के दिए निर्देश

जयपुर, 2 जुलाई। सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के निदेशक श्री आशीष मोदी ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मोदी ने बुधवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मुख्यालय में बाल अधिकारिता, विशेष योग्यजन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि आमजन को सामाजिक सुरक्षा का संपूर्ण लाभ देने के लिए अधिकारियों को अपनी कार्य प्रणाली में नवीनता और नवाचार की सोच विकसित करनी चाहिए। उन्होंने पेंशन और छात्रवृत्ति में तकनीक के बेहतर इस्तेमाल पर भी जोर दिया।

मोदी ने विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं का पावर पॉइंट के जरिए प्रस्तुतीकरण देखा। उन्होंने बजट घोषणाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों और इनमें शामिल कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कहा कि हर कार्य में समयबद्धता, गुणवत्ता और उपयोगिता पर विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

बैठक में अतिरिक्त निदेशक सुमन पवार, श्री हरिसिंह मीना, वित्तीय सलाहकार श्रीमती अंजू सिंह, श्री वीरेन्द्र सिंह, उप निदेशक श्रीमती दीपाली भगोतिया, अतिरिक्त निदेशक श्री सुण्डाराम मीना, श्रीमती रीना शर्मा, श्री अशोक कुमार, श्री अरविन्द कुमार, श्री चंद्रशेखर चौधरी सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय