जयपुर। नगर निगम हेरिटेज में बुधवार को हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने निगम के काम काज की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान बैठक में निगम आयुक्त ने निगम कार्यालय में आमजन के कार्यो को शीघ्रता से करने के निर्देश दिए। आयुक्त डॉ निधि पटेल ने सभी निगम अधिकारी और कर्मचारियों से आॅनलाइन सम्पर्क पोर्टल पर आ रही शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सम्पर्क पोर्टल पर शिकायतें कई दिनों से लम्बित चली आ रही है। ऐसे में निगम के कर्मचारी काम में ढिलाई नहीं बरतें और आमजन को तुरन्त राहत प्रदान करें। निगम आयुक्त ने सख्त लहजे में कहा कि जो भी कर्मचारी अब काम काज में लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही हर सप्ताह निगम कर्मचारियों के काम काज की समीक्षा की जाएगी। जिसकी मॉनिटिरिंग आयुक्त और अतिरिक्त आयुक्त खुद करेंगे।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 102





