Home » राजस्थान » राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर ने श्री बालकृष्ण गोयल किया निरीक्षण

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर ने श्री बालकृष्ण गोयल किया निरीक्षण

जयपुर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर श्री वालकृष्ण गोयल जिले के गाँधीनगर में बाल अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित शिशु गृह एवं बालिका गृह का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान संधारित रिकार्ड में पाई गई कमियों पर अधीक्षक को मौके पर निर्देश दिये की सम्बन्धित कर्मचारी से सही तरीके से रिकार्ड का संधारण करवायें और आयोग को अवगत करावें।

शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घाट गेट का औचक निरीक्षण किया गया उपस्थित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, श्री मुकूल कविया को दो दिवस विद्यालय में उपस्थित रहकर विद्यालय प्रांगण की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिये गये श्रीमान गोयल द्वारा बच्चों से भविष्य प्रेरणास्त्रोत एवं लक्ष्य आधारित बाते की एवं गुड टच एवं बेड टच के बारे में बताया गया और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को जिले के कुल विद्यालय एवं बच्चों की सूची उपलब्ध कराने हेतु निर्देश देते हुए विद्यालय की गरिमा पेटी को स्कूल विद्यालय की बाहरी दिवार पर लगाने के निर्देश प्रदान किये।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाडी केन्द्र रैगरों की कोठी संजय बाजार के निरीक्षण के दौरान विभाग के अधिकारी एवं आंगनबाडी कार्यकर्ता को बच्चों की संख्या बढाये तथा गर्भवती महिलाओं को दिये जाने वाला पोषाहार समय पर दिये जाने के निर्देश प्रदान किये, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम जामडोली का निरीक्षण में व्यवस्थाएँ सन्तोषजनक पाई गई प्रशासन ऐसी संस्थाओं को जिला स्तर पर सम्मानित कर प्रोत्साहित करें एवं केन्द्रीय कारागृह में भोजन एवं चिकित्सा व्यवस्था से सन्तुष्ट पाये गये तथा नवाचारों के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये और बंदी एवं कर्मचारी कारागृह व्यवस्था से सन्तुष्टि जाहिर की।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11