Home » राजस्थान » पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय पखवाड़ा शिविर बना उम्मीद की किरण – वर्षों से लंबित पैतृक आवास के पट्टे हुआ वितरण

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय पखवाड़ा शिविर बना उम्मीद की किरण – वर्षों से लंबित पैतृक आवास के पट्टे हुआ वितरण

डीग पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को पंचायत समिति डीग की ग्राम पंचायत जनुथर सहित जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए गए।

ग्राम पंचायत जनुथर उपखंड डीग में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा शिविर में ललता प्रसाद पुत्र सोहन लाल निवासी ग्राम जनूथर जिला डीग पिछले कई वर्षों से पैतृक आवास के पट्टे हेतु प्रयासरत थे लेकिन प‌ट्टा प्राप्त नहीं हो पा रहा था। आज दिनांक 04.07.2025 को ग्राम पंचायत जनूथर में राज्य सरकार द्वारा आयोजित पंण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाडा अन्तर्गत शिविर में उपस्थित हुए एवं अधिकारियों को अपनी पीडा से अवगत कराया। शिविर प्रभारी के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत द्वारा मौके पर ही पैतृक आवास का प‌ट्टा प्रदान किया गया। अब इस पट्टे के आधार पर वे बैंक से लोन प्राप्त व्यवसाय कर अपने परिवार को अच्छे से पालन कर सकेंगे। शिविर में लाभान्वित होने पर उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार एवं स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

इसी तरह अनुपम सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम जनूथर भी कई वर्षों से पैतृक आवास के पट्टे हेतु प्रयासरत थे लेकिन पट्टा प्राप्त नहीं हो पा रहा था। ग्राम पंचायत जनूथर में राज्य सरकार द्वारा आयोजित शिविर में वे आज उपस्थित हुए एवं अधिकारियों को अपनी पीडा से अवगत कराया। शिविर प्रभारी के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत द्वारा मौके पर ही पैतृक आवास का पट्टा प्रदान किया गया। अब इस पट्टे के आधार पर वे भी बैंक से लोन लेकर व्यवसाय करना चाहते हैं।

पन्हौरी में आयोजित शिविर में गुड्डी पत्नी जगदीश ग्राम नगला लखमी पोस्ट पान्हौरी तहसील डीग, जिला डीज अपने पशु का मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में निःशुल्क बीमा हुआ था। भैंस का टैग नंबर 103328711141 का बीमा हुआ था जिसकी आकस्मिक मृत्यु हो गई। योजना के अन्तर्गत सभी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। और जल्द ही उन्हें बीमा पॉलसी का लाभ मिल जायेगा। सरकार द्वारा चलाई गई इस मुख्यमेत्री मंगला बीमा योजना से प्रार्थी बेहद खुश है। इस प्रकार उन्हें आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि सरकार की इस योजना का लाभ उन्हें मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी की इस योजना के लिए बाहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

गुजरात में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिया सोमनाथ महादेव का आशीर्वाद

सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सोमनाथ मंदिर आध्यात्मिक विरासत एवं राष्ट्रीय