Home » राजस्थान » ‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने धारा-370 लगाने का विरोध किया था’:साहित्यकार बोले- एक विधान, एक निशान और एक प्रधान’ का नारा बुलंद किया

‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने धारा-370 लगाने का विरोध किया था’:साहित्यकार बोले- एक विधान, एक निशान और एक प्रधान’ का नारा बुलंद किया

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर जवाहर कला केन्द्र की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्र निर्माण में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को जाहिर करने वाली डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग की गई। वहीं, उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर संगोष्ठी की गई। संगोष्ठी में शिक्षाविद व साहित्यकार डॉ. रवीन्द्र भारती, संस्कृतिकर्मी आत्माराम सिंघल ने विचार रखे। साहित्यकार प्रमोद शर्मा ने संगोष्ठी का संचालन किया।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प भेंट करने के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संविधान निर्माण और प्रमुख राजनीतिक निर्णयों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को जाहिर करने वाली डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की गई। केन्द्र के सहायक निदेशक अब्दुल लतीफ उस्ता, उप महाप्रबंधक भरत सिंह और कंसल्टेंट प्रोग्रामिंग मैनेजर डॉ. चंद्रदीप हाड़ा ने वक्ताओं को जेकेके का प्रकाशन भेंट कर उनका स्वागत किया।

डॉ. रवीन्द्र भारती ने बताया कि 6 जुलाई 1901 को बंगाल के सम्भ्रान्त परिवार में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म हुआ। उन्होंने इंग्लैंड से वकालत की पढ़ाई करने के बाद भारत में वकालत भी की और शिक्षाविद के रूप में कार्य किया। वे सबसे कम उम्र (33 वर्ष) की उम्र में कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति रहे। भारतीय भाषा में शिक्षा उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय में सुनिश्चित की। संविधान सभा के सदस्य रहने के साथ वे स्वतंत्र भारत के पहले उद्योग व वाणिज्य मंत्री रहे।

मंत्रिमंडल में रहने के दौरान उन्होंने कई दूरदर्शी कार्य किए। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दिल्ली पैक्ट का पुरजोर विरोध किया। उन्होंने जम्मू कश्मीर में धारा 370 को लगाने का विरोध करते हुए ‘एक विधान, एक निशान और एक प्रधान’ का नारा बुलंद किया। इतना ही नहीं हैदराबाद के भारत विलय में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आत्माराम सिंघल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार, वीर सावरकर से मुलाकात और जम्मू कश्मीर में उनके बलिदान पर विस्तृत प्रकाश डाला।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा