Home » राजस्थान » Assembly Elections 2023 Date: 5 राज्यों के चुनावों की तारीखों ऐलान, राजस्थान में 23 को वोटिंग, 3 दिसंबर को नतीजे

Assembly Elections 2023 Date: 5 राज्यों के चुनावों की तारीखों ऐलान, राजस्थान में 23 को वोटिंग, 3 दिसंबर को नतीजे

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया है कि मिजोरम में सबसे पहले चुनाव करवाए जाएंगे. मिजोरम में 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. इसके अलावा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. राजस्थान में 23 नवंबर व तेलंगाना 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. सभी राज्यों के नतीजे एक साथ 3 दिसंबर को आएंगे.

पांचों राज्यों में कुल 679 विधानसभा सीटें हैं. मध्य प्रदेश में इस वक्त भाजपा की सरकार है. वहीं, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस शासन में है. तेलंगाना में के. चंद्रशेखर राव वाली भारत राष्ट्र समिति यानी बीआरएस की सरकार है. मिजोरम में जोरमथंगा की मिजो नेशनल फ्रंट सत्ताधारी पार्टी है.

2018 में पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान छह अक्तूबर को हुआ था. छत्तीसगढ़ में चुनाव दो चरणों में कराए गए थे. वहीं मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में एक चरण में वोटिंग हुई थी. पांचों राज्यों के चुनाव नतीजे एक साथ 11 दिसंबर को आए थे.

बात अगर राजस्थान विधानसभा की करें तो यहां 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद काफी कुछ बदल गया है. राजस्थान में कुल वोटर्स की संख्या 5.25 करोड़ है, जिसमें से पुरुष वोटर्स 2.73 करोड़ और महिलाएं 2.51 करोड़ हैं. पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं की संख्या 21.9 लाख है, जबकि 80 साल से ज्यादा उम्र के 11.8 लाख मतदाता हैं.

किस राज्य में कब खत्म हो रहा है विधानसभा का कार्यकाल? 
गौरतलब है कि मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल इस साल 17 दिसंबर को खत्म हो रहा है. पूर्वोत्तर राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है. तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल जनवरी में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है. तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) का शासन है, जबकि मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार है. छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकारें हैं.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines