Home » राजस्थान » जगुआर फाइटर जेट क्रैश में पाली के पायलट शहीद:वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट थे ऋषिराज सिंह; शादी के लिए लड़की देख रहे थे माता-पिता

जगुआर फाइटर जेट क्रैश में पाली के पायलट शहीद:वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट थे ऋषिराज सिंह; शादी के लिए लड़की देख रहे थे माता-पिता

राजस्थान के चूरू में भारतीय वायु सेना का जगुआर फाइटर जेट क्रैश हो गया। हादसे में 2 पायलट स्क्वॉड्रन लीडर लोकेंद्र सिंह सिंधु (44) निवासी रोहतक (हरियाणा) और फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज सिंह देवड़ा (23) निवासी खिवांदी, सुमेरपुर (पाली) शहीद हो गए।

पाली के शहीद ऋषिराज सिंह देवड़ा के पिता जसवंत सिंह होटल व्यवसायी हैं, जबकि माता भंवर कंवर गृहिणी हैं। छोटा भाई युवराजसिंह जोधपुर में 12वीं की पढ़ाई कर रहा है।

जानकारी के अनुसार, माता-पिता अपने लाडले की शादी के लिए लड़की देख रहे थे। परिवार को फाइटर जेट क्रैश में बेटे के शहीद होने की सूचना मिली तो मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। ऋषिराज सिंह का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।

तस्वीर में ऋषिराज सिंह अपने उनके पिता जसवंत सिंह (होटल व्यवसायी) और मां के साथ।

12वीं के बाद नेशनल डिफेंस एकेडमी गए

पाली डेयरी फेडरेशन के अध्यक्ष प्रताप सिंह बिठिया ने बताया- ऋषिराज सिंह शुरू से ही पढ़ाई में होशियार थे और सेना में जाकर देश सेवा का जज्बा रखते थे।

उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई जोधपुर से की थी। 12वीं पास करने के बाद वे पुणे की नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) गए, जहां साढ़े 3 साल का कोर्स किया। इसके बाद भारतीय वायुसेना से जुड़े और लड़ाकू विमान उड़ाने की ट्रेनिंग लेकर फाइटर पायलट बने।

हरियाणा के रोहतक के रहने वाले लोकेंद्र सिंह सिंधु (44) एयरफोर्स में स्क्वॉड्रन लीडर के तौर पर तैनात थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

गाय ले जाते तस्कर सीसीटीवी कैमरे में कैद:गाय को गाड़ी में ले गए तस्कर, पुलिस की गश्त व्यवस्था पर उठाये लोगों ने सवाल

डीग जिले के मेवात इलाके में गौ तस्करी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। आये दिन गौ तस्कर