Home » राजस्थान » मोटर चोरी का आरोपी गिरफ्तार:वारदात में उपयोग ली बाइक भी जब्त की, झल्लारा थाना क्षेत्र का मामला

मोटर चोरी का आरोपी गिरफ्तार:वारदात में उपयोग ली बाइक भी जब्त की, झल्लारा थाना क्षेत्र का मामला

सलूंबर जिले की झल्लारा थाना पुलिस ने मोटरी चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे वारदात में उपयोग ली बाइक भी जब्त की है। थानाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह बाघेला ने बताया कि आरोपी गंगाराम उर्फ गंगाजी(31) पिता भेरिया मीणा निवासी साजनोत झल्लारा को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी ने बताया कि एसपी राजेश कुमार यादव के निर्देशन में जिलेभर में अपराधों की रोकथाम और धरपकड़ अभियान के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी से चोरी की गई कुएं की मोटर और घटना में उपयोग बाइक जब्त की है। प्रार्थी ने बताया कि उसके खेत में सामलाती कुआं है। जिसमें तीन एचपी की मोटर लगा रखी थी।

फसल कटने के कुछ दिन बाद खेत पर जाकर देखा तो कुएं में पानी की मोटर गायब थी। इधर-उधर तलाश की लेकिन नहीं मिली। इधर, मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।