Home » राजस्थान » अवैध डोडा-चूरा तस्करी में शामिल 2 गिरफ्तार:भीलवाड़ा पुलिस ने जोधपुर से पकड़ा; दोनों से डिटेल इन्वेस्टिगेशन जारी

अवैध डोडा-चूरा तस्करी में शामिल 2 गिरफ्तार:भीलवाड़ा पुलिस ने जोधपुर से पकड़ा; दोनों से डिटेल इन्वेस्टिगेशन जारी

भीलवाड़ा में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए जिले में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत रायला थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रायला थाना प्रभारी बछराज ने बताया कि 14 मई को अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की गई थी, इस कार्रवाई के दौरान तस्कर नेशनल हाईवे 48 भीलवाड़ा रोड पर अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गए थे। इस गाड़ी से 45 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जब्त किया था और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

गाड़ी मालिक को भी गिरफ्तार किया

इस मामले में फरार गाड़ी मालिक दिनेश पिता जीवन राम गहलोत को 28 जून को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। इस मामले में शामिल दो आरोपियों की की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस ने दो को जोधपुर से पकड़ा

पुलिस ने इस मामले में शामिल विष्णु ( 26 ) पुत्र धर्म जाट निवासी जोधपुर और मनोज (21) पुत्र राम सिंह बिश्नोई निवासी जोधपुर की तलाश में जोधपुर पहुंची और जोधपुर पुलिस के सहयोग से दोनों को गिरफ्तार कर इन दोनों से डिटेल इन्वेस्टिगेशन किया जा रहा है।

ये थे टीम में शामिल

अवैध डोडा चूरा तस्करी के मामले में कार्रवाई करने गई टीम में रायला थाना प्रभारी बछराज, हेड कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार, कॉन्स्टेबल घासी लाल, विक्रम,ओम प्रकाश और पुलिस थाना डांगियावास जोधपुर का विशेष सहयोग रहा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक