Poola Jada
Home » राजस्थान » 1 करोड़ के नकली नोटों के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार:लोगों को 5 गुना रकम का देते थे झांसा; सैंपल में असली नोट देकर फंसाते

1 करोड़ के नकली नोटों के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार:लोगों को 5 गुना रकम का देते थे झांसा; सैंपल में असली नोट देकर फंसाते

अलवर पुलिस ने 1 करोड़ रुपए के मनोरंजन बैंक वाले नोटों के साथ 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश लोगों को 5 गुना रकम देने का झांसा देकर ठगी करते थे। लोगों को नोटों की गड्डियां दिखाकर सेकेंड करेंसी बताते और कहते ये मार्केट में आसानी से चल जाएंगे। बदमाश सैंपल में असली नोट देकर लोगों को फंसाते थे।

बदमाश नोटों की गड्डी में सबसे ऊपर और नीचे असली नोट लगाते, जबकि बीच में ‘मनोरंजन बैंक’ वाले नोट रख देते थे। लोगों से असली रुपए लेकर उनको नकली नोट थमा देते थे। आरोपी मौके पर नोट चेक नहीं करने देते थे। नोट थमाते ही लोगों को तुरंत वहां से रवाना कर देते थे।

बदमाश कहते कि अगर किसी को पता चल गया तो पुलिस आ जाएगी। रुपए लेकर पीड़ित घर पहुंचता और नोट देखता तो पता चलता कि मनोरंजन बैंक वाले नोट हैं। यह तरीका इन लोगों ने यूट्यूब से सीखा था। इस तरकीब से इन्होंने अब तक 5-6 लोगों को ठगा है।

2 लाख लेकर थमाए मनोरंजन बैंक वाले नोट
वैशाली नगर थाना के एसएचओ गुरुदत्त सैनी ने बताया- 10 जुलाई को राहुल पुत्र स्वरूप सिंह निवासी हेतमपुर, मालाखेड़ा (अलवर) ने मुकदमा दर्ज कराया था। राहुल ने बताया- उसके एक परिचित ने उसे अलवर बुलाकर ठगी करने वालों से मिलवाया। आरोपियों ने उससे 2 लाख रुपए लेकर एक बैग में 5 गुना नोट दिए। आरोपियों ने इन नोटों को सेकेंड करेंसी बताया और कहा कि ये मार्केट में आसानी से चल जाएंगे। लोग इनमें फर्क नहीं कर पाएंगे।

100 से 2000 रुपए तक के नोट मिले
राहुल ने बताया- मैं बैग लेकर घर पहुंचा और चेक किया तो पता चला कि बैग में दिए गए सभी नोट मनोरंजन बैंक वाले नोट हैं। नोटों की गड्डियों में सिर्फ ऊपर और नीचे के नोट असली थे। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।

3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
एसएचओ गुरुदत्त सैनी ने बताया- पुलिस ने मामले की जांच कर 3 आरोपियों प्रकाश चंद (35) निवासी नई बस्ती, देहली रोड, दिवाकरी, वैशाली नगर (अलवर), नवीन कुमार (24) निवासी भनोखर बहतू कला (अलवर) हाल निवासी कैमाला और जमशेद (43) निवासी सीकरी (डीग) को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया- तीनों आरोपी आपस में परिचित थे। आरोपियों के पास से 100, 200, 500 और 2000 रुपए के मनोरंजन बैंक वाले नोट बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक