नागौर/जयपुर(सुनील शर्मा) राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मंगलवार को नागौर आवास पर प्रदेश भर से आए लोगो से मुलाकात की,बेनीवाल ने जहां आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लोगो के साथ चर्चा की वहीं जन समस्याओं को भी सुना।सांसद ने कहा चुनाव लोकतंत्र का महोत्सव है और इस महोत्सव के माध्यम से लोगो को स्वतंत्रता के साथ अपनी सरकार चुनने का मौका मिलेगा।

*जन समस्याओं का भी प्राथमिकता से निस्तारण करे अधिकारी*
सांसद ने कहा आचार संहिता लगने के बाद निर्वाचन से जुड़ी प्रक्रियाओं में अधिकारी व्यस्त हो जाते है लेकिन जनता की सार्वजनिक समस्याओं का भी उन्हें साथ- साथ निस्तारण करने की जरूरत है।
*यह भी कहा सांसद ने*
सांसद बेनीवाल ने कहा की प्रदेश में बदलाव का माहौल है और सत्ता संकल्प यात्रा से राजस्थान में व्यवस्था परिवर्तन का माहौल बना,उन्होंने कहा कांग्रेस के शासन से जनता त्रस्त हुई है और अपराध बढ़े वहीं भाजपा ने भी विपक्ष का धर्म नही निभाया।
*आरएलपी राजस्थान का प्रमुख विकल्प*
सांसद ने कहा की राजस्थान की जनता का आरएलपी के प्रति भरोसा बढ़ा है और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनो को जनता करारा सबक सिखाएगी।

*कांग्रेस के कुशासन में अपराध बढ़े*
सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा की राजस्थान में महिला अपराध,दलित अत्याचार बढ़े लेकिन सरकार ने अपराध रोकने में कभी गंभीरता नही दिखाई।






