जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जयपुर शहर को जन सहयोग से हरा-भरा बनाने के उद्देष्य से रियायती दरों पर छायादार एवं फलदार पौंधे वितरण की बुधवार, 16 जुलाई 2025 से शुरूआत की गई। जेडीए द्वारा वर्षा ऋतु में 30 हजार पौधांे का वितरण 13 सेंटर्स पर किया जा रहा है।
जयपुर विकास आयुक्त आनन्दी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं माननीय नगरीय विकास मंत्री महोदय के निर्देषन एवं नेतृत्व में हरियालों राजस्थान अभियान के अंतर्गत जविप्रा क्षेत्राधिकार को हरितमाच्छादित करने एवं जविप्रा क्षेत्राधिकार में एक बारीय वृक्षारोपण कार्य तथा आमजन को पौधें वितरण के उद््देश्य से जविप्रा द्वारा जन साधारण को बुधवार, 16 जुलाई 2025 से रियायती दरों पर छायादर एवं फलदार पौंधे वितरण का कार्य शुरू किया गया। हर वर्ष की भांति जविप्रा द्वारा इस वर्ष भी जुलाई, 2025 से अक्टूबर, 2025 तक की अवधि में 10 फीट ऊंचाई के 30000 पौधें जविप्रा क्षेत्राधिकार में जन साधारण को रियायती दर पर वितरित किये जायेंगे। आमजन द्वारा बडी संख्या में पौधे वितरण केंद्रों पर पहुंच कर पौधें प्राप्त कर रहे है।


उन्होंने बताया कि दिनांक 16.07.2025 से पौधें वितरण हेतु जविप्रा क्षेत्र में लगभग 13 वितरण केन्द्र बनाकर उनका प्रभारी संबंधित उद्यानिकी जोन के कार्मिकों को बनाया गया है।
पौधे वितरण केन्द्र पर एक सेल्फी पॉइंट बनाई गई जिसकी थीम ‘‘एक पौधा माँ के नाम’’ एवं हरियालो राजस्थान है। जविप्रा द्वारा रियायती दर 50 रू. प्रति पौधा की दर से लाभार्थी को पहचान पत्र पर अधिकतम पांच पौधें वितरित किये जा रहे है।
पौधे वितरण में स्वयंसेवी संस्थाओं (छळव्श्े) जैसे-सृष्टि फाउण्डेशन, ईको रेसक्यूअर फाउण्डेशन, गौरांग अर्थ केयर फाउण्डेशन, धरती अमृत एवं अन्य के द्वारा आमजन में पौधारोपण के प्रति ।ूंतमदमे उत्पन्न कर जन अभियान बनाने में सहयोग प्राप्त करना।
जविप्रा स्तर पर एक बारीय पौधारोपण की सघन मॉनिटरिंग हेतु प्रत्येक क्षेत्र में जोन प्रभारी को नियुक्त किया गया है। पौधारोपण स्थल का लोकेशन, देशान्तर (स्वदहपजनकमद्ध व अक्षांतर ;स्ंजपजनकम) मय समय व दिनांक को दर्ज किया जाकर पौधारोपण की मॉनिटरिंग वैज्ञानिक तरीके से की जायेगी।
राजकीय कार्यालय परिसर, आवासीय कॉलोनियां, पार्क, मीडियन, ग्रीनबेल्ट में एकबारीय वृक्षारोपण हेतु वन संरक्षक/वरिष्ठ उद्यानविज्ञ, जविप्रा जयपुर के नाम निम्नानुसार मांग पत्र प्रस्तुत किये जाने पर उद्यानिकी प्रकोष्ठ के कार्मिकों द्वारा मांग पत्र में प्रस्तुत भूमि के वृक्षारोपण हेतु उपयुक्त होने पर जविप्रा द्वारा संवेदक को निर्देशित किया जाकर संबंधित स्थान पर निशुल्क खड्डे खोदकर गुणवत्तायुक्त पौधारोपण कर संबंधित संस्था को भविष्य में संधारण हेतु संभलवाया जायेगा।
जेडीए द्वारा इस मानसून सत्र में एक बारीय वृक्षारोपण हेतु चयनित कार्यस्थल क्षेत्रों के स्थानीय जन प्रतिनिधियों, संबंधित संस्थाओं के अधिकारियों व कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थानों, महिला तथा बच्चों की जन भागीदारी सुनिश्चित कर पौधारोपण को जन अभियान का रूप दिया जायेगा।
एक बारीय वृक्षारोपण में स्वयंसेवी संस्थाओं (छळव्श्े) जैसे-सृष्टि फाउण्डेशन, ईको रेसक्यूअर फाउण्डेशन, गौरांग अर्थ केयर फाउण्डेशन, धरती अमृत एवं अन्य के द्वारा आमजन में पौधारोपण के प्रति ।ूंतमदमे उत्पन्न कर अधिक से अधिक पौधारोपण कर जन अभियान बनाने में सहयोग प्राप्त करना।
राजकीय परिसरों एवं अन्य स्थानों पर संवेदक द्वारा एक बारीय वृक्षारोपण के उपरांत संबंधित संस्था/निजी व्यक्तियों से गुणवत्ता पूर्वक पौधरोपण का प्रमाण पत्र प्राप्त होने एवं जोन प्रभारी की रिपोर्ट के पश्चात ही संवेदक को भुगतान किया जाना।
जविप्रा क्षेत्र में एकबारीय वृक्षारोपण एवं पौध वितरण हेतु निम्नानुसार उद्यानिकी प्रकोष्ठ के जोन प्रभारी से संपर्क कर पौधारोपण हेतु आमजन एवं संस्था प्रधान संपर्क कर सकेंगे:-
क्रं.सं. उद्यानिकी जोन उद्यानिकी जोन क्षेत्र एक बारीय वृक्षारोपण पौध वितरण जोन इंचार्ज
1 प्रथम टोंक रोड से आगरा रोड के मध्य का क्षेत्र 20000 10000 श्री जितेन्द्र सिंह, मो. 9929239628
2 द्वितीय टोंक रोड सहित अजमेर रोड सहित के मध्य का क्षेत्र 20000 10000 श्री विकास शर्मा, मो. 9929504611
3 तृतीय अजमेर रोड से अजमेर रेल्वे लाइन के मध्य का क्षेत्र 15000 5000 श्री अब्दुल मजीद, मो. 9413340438
4 चतुर्थ अजमेर रेल्वे लाइन सहित आगरा रोड के मध्य का क्षेत्र 15000 5000 श्री जितेन्द्र सिंह, मो. 9929239628
हर वर्ष की भांति जविप्रा द्वारा इस वर्ष भी जुलाई, 2025 से अक्टूबर, 2025 तक की अवधि में 10 फीट ऊंचाई के 30000 पौधें जविप्रा क्षेत्राधिकार में जन साधारण को रियायती दर पर 16.07.2025 से निम्नानुसार वितरित किये जायेंगेः
क्रं.सं. पौधें वितरण केन्द्र वितरित किये जाने वाले पौधों की संख्या पौधें वितरण करने वाले प्रभारी का नाम पौध वितरण संवेदक/प्रतिनिधि का नाम
1 जवाहर सर्किल 5000 श्री महेन्द्र कटारिया, मो. 9799014861 श्री शैलेन्द्र सिंह, मो. 9414564944
2 रामनिवास बाग 2000 श्री महेन्द्र कटारिया, मो. 9799014861 श्री दीपांशु जैन, मो. 9828453534
3 निलय कुंज, गोनेर रोड 3000 श्री चेतराम जलथुरिया, मो. 9001734520 श्री विनय जैन, मो. 9829069951
4 नेहरू बालोद्यान, टोंक रोड 2000 श्री विकास शर्मा, मो. 9929504611 श्री शैलेन्द्र सिंह, मो. 9414564944
5 सैन्ट्रल पार्क 2000 श्री अब्दुल मजीद, मो. 9413340438 श्री दीपांशु जैन, मो. 9828453534
6 त्रिवेणी नगर, सामुदायिक केन्द्र 2500 श्री चेतराम जलथुरिया, मो. 9001734520 श्री ऋषिकेश मील, मो. 7232012062
7 वुडलैण्ड पार्क, बी-2 बाइपास 2500 श्री जितेन्द्र सिंह, मो. 9929239628 श्री विकास शर्मा, मो. 9511594020
8 शिवाजी नगर पार्क, श्याम नगर थाने के पीछे 1000 श्री राहुल शर्मा, मो. 7851841764 श्री राहुल जैन, मो. 9311017399
9 वैशाली नर्सरी पार्क 2000 श्री जितेन्द्र सिंह, मो. 9929239628 श्री रोहित जसवाल, मो. 7340291794
10 करधनी पार्क, कालवाड रोड 2000 श्री होशियार सिंह, मो. 9784248560 श्री सुरेश जसवाल, मो. 9829056222
11 मरूधर नगर पार्क, चित्रकूट, अजमेर रोड 1500 श्री दयानंद यादव, मो. 9694952729 श्री सुरेश जसवाल, मो. 9829056222
12 स्वर्ण जयन्ती पार्क, विद्याधर नगर 2500 श्री अब्दुल मजीद, मो. 9413340438 श्री सुरेश जसवाल, मो. 9829056222
13 स्मृति वन, सीकर रोड, विद्याधर नगर 2000 श्री होशियार सिंह, मो. 9784248560 श्री रोहित जसवाल, मो. 7340291794
वृक्षारोपण हेतु प्रति व्यक्ति/प्रति परिवार को पहचान पत्र उपलब्ध कराने पर छायादार/फूलदार/फलदार प्रजाति के अधिकतम पांच पौधें 50/- रू. (पचास रू. प्रति पौधा) की दर से दिये जायेंगे। कार्य प्रभारी/जोन प्रभारी द्वारा पौधें प्राप्तकर्ता को पौधें प्राप्ति की रसीद देना आवश्यक होगा। कार्य प्रभारी/जोन प्रभारी द्वारा वितरित किये जाने वाले पौधों की निर्धारित वितरण पंजिका संधारित की जायेगी।






