Home » राजस्थान » जयपुर में रेलवे स्टेशन पार्किंग से बाइक चोरी:पीछा कर पकड़े दो बदमाश, चुराई स्कूटी सहित पांच बाइक मिली

जयपुर में रेलवे स्टेशन पार्किंग से बाइक चोरी:पीछा कर पकड़े दो बदमाश, चुराई स्कूटी सहित पांच बाइक मिली

जयपुर की जीआरपी थाना पुलिस ने वाहन चोरी में दो बदमाशों को गुरुवार दोपहर अरेस्ट किया है। खातीपुरा रेलवे स्टेशन की पार्किंग से बाइक चोरी करने पर जीआरपी थाना पुलिस ने पीछा कर दोनों वाहन चोरों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की स्कूटी सहित पांच बाइक बरामद की है।

एसपी (जीआरपी, अजमेर) नरेन्द्र सिंह ने बताया- टीकम बैरवा (26) निवासी वजीरपुर सवाई माधोपुर और अजय सैनी (20) निवासी लेखराज नगर जयसिंहपुरा खोर को अरेस्ट किया। जयपुर के जीआरपी थाने में बांदीकुई दौसा निवासी हरिसिंह बैरवा (51) ने बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

रिपोर्ट में बताया- 14 जुलाई को वह रेलवे स्टेशन खातीपुरा की पार्किंग में बाइक खड़ा कर बांदीकुई गया था। अगले दिन वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। बाइक चोरी की रिपोर्ट पर थानाधिकारी अरुण चौधरी के सुपरविजन में पुलिस टीम लगाई गई।

बदमाशों को पीछा कर धर-दबोचा

एएएसआई जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में CCTV फुटेजों को खंगाल कर वाहन चोरों का पीछा किया गया। पुलिस ने बाइक चोरी के संदिग्ध दोनों बदमाशों को पीछा कर धर-दबोचा। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खातीपुरा रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों टीकम बैरवा और अजय सैनी को अरेस्ट किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की बाइक जब्त की। इसके साथ ही विधायकपुरी और महेश नगर इलाके से चुराई तीन बाइक और एक स्कूटी बरामद की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक