Home » राजस्थान » जयपुर पुलिस ने पीछा कर दो लुटेरे पकड़े:नशे की लत ने बनाया बदमाश, राहगीरों से छीनते मोबाइल-पर्स

जयपुर पुलिस ने पीछा कर दो लुटेरे पकड़े:नशे की लत ने बनाया बदमाश, राहगीरों से छीनते मोबाइल-पर्स

जयपुर पुलिस ने पीछा कर दो शातिर लुटेरों को गुरुवार दोपहर अरेस्ट किया है। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बाइक व लूटे गए तीन मोबाइल बरामद किए है। राहगीरों से मोबाइल-पर्स छीनकर बदमाश अपने नशे की लत को पूरा करते थे। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

डीसीपी (वेस्ट) अमित कुमार ने बताया- लूट में आरोपी वसीम (21) पुत्र सलीम निवासी जेपी कॉलोनी भट्टाबस्ती और इरफान उर्फ अरसद (23) पुत्र सगीर मोहम्मद निवासी बजरंग नगर भट्टाबस्ती को अरेस्ट किया है। पिछले दिनों मुरलीपुरा इलाके में बढ़ती लूट की वारदातों को लेकर CCTV फुटेज खंगाले गए। फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने बाइक सवार दो संदिग्ध लुटेरों को चिन्हित किया। करीब 100 से अधिक CCTV फुटेज के आधार पीछा कर दोनों संदिग्धों को धर-दबोचा।

पूछताछ में दोनों संदिग्धों ने राहगीरों से मोबाइल-पर्स छीनने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने लूट मामले में दोनों आरोपी वसीम और इरफान को अरेस्ट किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट में यूज बाइक जब्त की। जिनकी निशानदेही पर राहगीरों से लूटे तीन एंड्राइड मोबाइल जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने नशे की लत के चलते लूट करना बताया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जयपुर में 6 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग,80 लोग फंसे:धुएं से सांस लेने में दिक्कत होने लगी, पार्किंग में 12 बाइक और 3 कार जली

जयपुर में एक रिहायशी अपार्टमेंट में आग लग गई। 6 मंजिला बिल्डिंग में 80 लोग फंस गए। सूचना पर पहुंची