जयपुर में जॉब इंटरव्यू के बहाने बुलाकर एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी से उसका कॉन्टैक्ट हुआ था। धोखे से होटल में बुलाकर आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिला दिया। इसके बाद दुष्कर्म किया। सांगानेर थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (सांगानेर) विनोद शर्मा कर रहे है।
पुलिस ने बताया- अलवर की रहने वाली 21 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसका कॉन्टैक्ट आरोपी से हुआ था। आरोपी ने खुद की कंपनी में जॉब लगाने का झांसा दिया। जॉब की कहने पर इंटरव्यू देने के लिए मिलने बुलाया। आरोप है कि 14 जुलाई को जॉब के लिए आरोपी से उसकी मुलाकात हुई।
बातचीत के दौरान अगले दिन सांगानेर के पन्नाधाय सर्किल स्थित होटल मे इंटरव्यू रखना बताया। धोखे से जॉब इंटरव्यू के बहाने आरोपी ने उसे होटल में बुला लिया। इंटरव्यू देने पहुंचने पर आरोपी ने पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक ऑफर की। कोल्ड ड्रिंक में नशा मिला होने के कारण बेहोशी छाने लगी। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। होश आने पर विरोध करने पर गाली-गलौच कर धमकाया। सांगानेर थाने में बुधवार रात पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई।





