चौमूं के मोरीजा रोड स्थित हनुमान मंदिर में चोरों ने देर रात चोरी का प्रयास किया। चोरों ने मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ने की कोशिश की। चोरों ने पत्थरों से ताले को तोड़ने का प्रयास किया, जिससे मंदिर के गेट को नुकसान पहुंचा।
सुबह स्थानीय लोगों ने मंदिर का ताला टूटा देखा। उन्होंने तुरंत चौमूं थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। राहत की बात यह रही कि चोर मंदिर के अंदर प्रवेश नहीं कर सके।
चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 63






