Home » राजस्थान » नोखा पुलिस की कार्रवाई:36 किलो डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बोलेरो जब्त

नोखा पुलिस की कार्रवाई:36 किलो डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बोलेरो जब्त

बीकानेर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। नोखा वृत की पांचू पुलिस ने गुरुवार देर रात दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 36 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है।

पकड़े गए आरोपियों में शोभाना गांव का संग्राम और भादला निवासी आशुराम शामिल हैं। दोनों बोलेरो गाड़ी में डोडा पोस्त ले जा रहे थे। पुलिस ने गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह के निर्देश और सीओ हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में की गई। पांचू थाना प्रभारी रामकेश मीणा के नेतृत्व में एएसआई संतोष नाथ, हेड कॉन्स्टेबल पप्पू लाल, कॉन्स्टेबल लीलाराम, वेदप्रकाश, अमरचंद और भगीरथ की टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है। साथ ही पकड़े गए आरोपियों की आपराधिक हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास