Home » राजस्थान » भरतपुर की पुलिस-लाइन में चार दिनों से पानी की किल्लत:150 परिवार परेशान, रुपए देकर मगंवाने पड़ रहे हैं पानी के टैंकर

भरतपुर की पुलिस-लाइन में चार दिनों से पानी की किल्लत:150 परिवार परेशान, रुपए देकर मगंवाने पड़ रहे हैं पानी के टैंकर

भरतपुर जिले के ग्रामीण इलाकों के लोग पानी की समस्या को लेकर काफी परेशान रहते हैं। अब शहर में भी पानी की किल्लत देखने को मिल रही है। पुलिस लाइन के 150 परिवारों को पिछले 4 दिनों से पानी की समस्या के लिए जूझना पड़ रहा है। लोग पैसे देकर पानी के टैंकर मंगवा रहे हैं। 4 दिन से पानी की लाइन टूटी हुई है। जिसके कारण सप्लाई बाधित है।

पुलिस लाइन में रहने वाली महिला सीमा ने बताया कि पिछले 4 दिनों से पुलिस लाइन में पानी नहीं आ रहा पैसे देकर पानी मंगवाना पड़ रहा है। पानी की पाइप लाइन टूटी होने के कारण पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। रोजाना 1 हजार का पानी का टैंकर मंगवाना पड़ रहा है। पानी की वजह खाना बनाने, नहाने, कपड़े धोने में काफी परेशानी आ रही है।

1 हजार रुपये का पानी का टैंकर मंगवा कर रोजमर्रा के काम कर रहे लोग।

पुलिस लाइन में रहने वाले परिवार पैसे इकट्ठा कर टैंकर मंगवा रहे हैं। इसके बाद परिवार के लोग बर्तनों में पानी भर लेते हैं और, पूरे दिन उसी से घर के काम करने पड़ते हैं। कई बार जलदाय विभाग को शिकायत दी गई। 4 दिन में भी जलदाय विभाग ने पानी की पाइप लाइन को सही नहीं किया। पाइप लाइन अंडरग्राउंड पावर डालते समय बुलडोजर से खुदाई की गई थी। जिसके कारण पाइप लाइन टूट गईं।

लोग ड्रमों में कर रहे पानी को स्टोर।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर