Home » राजस्थान » जयपुर में पिस्टल लेकर घूम रहा बदमाश गिरफ्तार:क्राइम करने की फिराक में था, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

जयपुर में पिस्टल लेकर घूम रहा बदमाश गिरफ्तार:क्राइम करने की फिराक में था, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

जयपुर की रामनगरिया थाना पुलिस ने हथियारबंद बदमाश को अरेस्ट किया है। ब्रेजा कार लेकर घूमते बदमाश को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा है। पुलिस ने पिस्टल व कारतूस को जब्त कर लिए हैं। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।

DCP (ईस्ट) तेजस्वनी गौतम ने बताया- आर्म्स एक्ट में आरोपी अभिषेक चौधरी (23) निवासी मालाखेड़ा अलवर को अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रामनगरिया इलाके में प्रतिष्ठा अपार्टमेंट के पास ब्रेजा कार सवार संदिग्ध किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है, जिसके पास अवैध हथियार हो सकता है।

SHO (रामनगरिया) चन्द्र भान के नेतृत्व में कॉन्स्टेबल राहुल व शिवपाल ने घेराबंदी कर संदिग्ध ब्रेजा कार सवार को पकड़ा। तलाशी में उसके पास छिपाया अवैध हथियार मिला। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी अभिषेक चौधरी को अरेस्ट किया। जिसके कब्जे से मिली देसी पिस्टल व तीन कारतूस सहित ब्रेजा कार को जब्त किया गया। पुलिस आरोपी ने अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक