Home » राजस्थान » एडवोकेट से की 15 लाख रुपए की ठगी का मामला:ठगों को 15 हजार महीने के कमीशन पर खाता मुहैया कराने का आरोपी गिरफ्तार

एडवोकेट से की 15 लाख रुपए की ठगी का मामला:ठगों को 15 हजार महीने के कमीशन पर खाता मुहैया कराने का आरोपी गिरफ्तार

इन्वेस्टमेंट में मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के शातिर बेरोजगार युवकों से पांच से दस हजार रुपए महीने में उनके बैंक खाते किराए पर लेते हैं। साइबर थाना पुलिस ने ठगी के एक मामले की जांच के बाद गिरोह को किराए पर बैंक खाता मुहैया कराने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

आरोपी नसीराबाद रोड नगरा सोगरा की गली निवासी मेघराज के खाते में ठगी की राशि का ट्रांजेक्शन किया जाता था। इसके एवज में मेघराज को महीने के पांच हजार रुपए बतौर कमीशन मिलते थे। पुलिस मेघराज से इस गिरोह के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार 9 जुलाई को नगीना बाग निवासी एडवोकेट अनुज टंडन ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 5 जुलाई को टेलीग्राम एप के जरिए अनिका नाम की युवती ने गोदरेज प्रॉपर्टीज होटल अपग्रेड बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करने का मैसेज दिया था। युवती ने इन्वेस्टमेंट पर मोटा मुनाफा मिलने का ऑफर दिया था। अनुज ने युवती द्वारा बताए गए विभिन्न बैंकों के खातों में 14 लाख 23 हजार 494 रुपए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किए थे। बाद में पता चला की वह ठगी का शिकार हुआ है।

आरपीएस हनुमान सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर साइबर पोर्टल 1930 की रिपोर्ट से संदिग्ध बैंक खातों की पहचान कर खाता धारकों का स्टेटमेंट व केवाईसी फार्म प्राप्त किए। इससे आरोपी की पहचान हुई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक