Home » राजस्थान » मीट की दुकान बंद कराने की मांग:धरने पर बैठे लोग बोले- कई बार प्रशासन को बता चुके, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई

मीट की दुकान बंद कराने की मांग:धरने पर बैठे लोग बोले- कई बार प्रशासन को बता चुके, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई

उदयपुर के कालका माता रोड पर मीट की दुकान बंद कराने की मांग लेकर क्षेत्रवासी शुक्रवार को विरोध पर उतर आए। बड़ी संख्या में लोग रोड पर ही धरने पर बैठ गए और दुकान बंद करने जैसे नारे लगाने लगे। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से इस दुकान को बंद कराने की मांग की जा रही है लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के चलते अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी, जो ‘मीट की दुकान बंद करो’ लिखी हुई तख्तियां हाथ में लेकर नारेबाजी कर रही थी। क्षेत्रवासी कन्हैया वैष्णव ने बताया- इससे पहले कई बार जिला प्रशासन, नगर निगम और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर दुकान बंद करने की मांग की थी, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिले। दुकान बंद नहीं की गई।

क्षेत्रवासी महिला किरण तातेड़ ने बताया- क्षेत्र की सांस्कृतिक और परंपरागत मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए इस दुकान का संचालन पूरी तरह अनुचित है। इस क्षेत्र में शाकाहारी लोग रहते हैं। आसपास तीन-चार मंदिर है। महिलाओं को दुकान के रास्ते से गुजरने में दिक्कत होती है। लोगों ने ये भी आरोप लगाया कि कुछ प्रशासनिक अधिकारी इस मामले में ढिलाई बरत रहे हैं उन्होंने मांग उठाई कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही दुकान का स्थायी रूप से लाइसेंस निरस्त किया जाए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास