Home » राजस्थान » श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर में बाइक चोर धरा:पंजाब के मलोट का युवक गिरफ्तार, विजयनगर से चुराई थी सुपर स्प्लेंडर

श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर में बाइक चोर धरा:पंजाब के मलोट का युवक गिरफ्तार, विजयनगर से चुराई थी सुपर स्प्लेंडर

श्रीगंगानगर पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पंजाब के मलोट निवासी पवन उर्फ निखिल (21) को गिरफ्तार किया है। डीआईजी गौरव यादव, एएसपी भंवरलाल और सीओ अनु बिश्नोई के निर्देशन में कार्रवाई की गई। श्रीवजयनगर थाने के एएसआई पृथ्वी सिंह की टीम ने आरोपी को पकड़ा।

आरोपी पवन उर्फ निखिल, सुरेश कुमार का पुत्र है। वह मूल रूप से मलोट के बुर्जा रोड, वाल्मीकि मंदिर के पास का रहने वाला है। वर्तमान में वह मानसा में 2 खंभे वाली गली, मकान नंबर 714 में रहता है।

पुलिस ने आरोपी से चोरी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर RJ 13 ES 1350) बरामद की है। मामला 6 जुलाई 2025 को दर्ज किया गया था। एएसआई पृथ्वी सिंह ने बताया की पीड़ित मुकेश नागपाल की बाइक युवक विजयनगर कस्बे से ही उसके घर के आगे से चुरा ले गया था। जिसे पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास