Home » राजस्थान » भीलवाड़ा पुलिस ने 15 हजार के इनामी आरोपी को पकड़ा:लूट के मामले में 11 साल से था फरार, इनपुट के बाद हरियाणा से गिरफ्तार

भीलवाड़ा पुलिस ने 15 हजार के इनामी आरोपी को पकड़ा:लूट के मामले में 11 साल से था फरार, इनपुट के बाद हरियाणा से गिरफ्तार

भीलवाड़ा की मांडलगढ़ थाना ने पुलिस लूट के एक मामले में पिछले 11 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस पर 15 हजार इनाम भी घोषित किया था।

मांडलगढ़ थाना प्रभारी शंकर सिंह ने बताया कि 2014 में थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का एक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में हरियाणा का रहने वाला जमशेद ( 38 ) पिता अली शेर मुसलमान पुलिस को चकमा देते हुए फरार चल रहा था।

मुखबिर से सूचना के बाद हरियाणा से पकड़ा

इसकी गिरफ्तारी के लिए भीलवाड़ा पुलिस ने कई प्रयास किए , इस पर 15 हजार का इनाम भी घोषित किया।इसकी गिरफ्तारी के लिए टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे,पुलिस टीम ने अपने इंटरनल सोर्सेस और मुखबिर से मिली सूचना के बाद फरार आरोपी जमशेद को पलवल हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया ।

ये थे टीम में शामिल

आरोपी को पकड़ने गई टीम में मांडलगढ़ थाना प्रभारी शंकर सिंह, एएसआई राम सिंह कॉन्स्टेबल हकीम और कुलदीप शामिल रहे ।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान