Home » राजस्थान » राजसमंद में पिंजरे में कैद हुआ लेपर्ड:सेवाली में 5 माह था मूवमेंट, 25 दिन पहले लगाया था पिंजरा

राजसमंद में पिंजरे में कैद हुआ लेपर्ड:सेवाली में 5 माह था मूवमेंट, 25 दिन पहले लगाया था पिंजरा

राजसमंद शहर में वन विभाग के पिंजरे में लेपर्ड के कैद होने से लोगों ने राहत की सांस ली। सेवाली के अशोक सिंह राव ने बताया कि सेवाली में पिछले 4-5 माह से लेपर्ड का मूवमेंट था। लेपर्ड रात में घरों से पालतू मवेशी का शिकार कर रहा था। जिसके बाद वन विभाग को जानकारी दी गई। 25 दिन पूर्व वन विभाग की टीम सेवाली पहुंचे जहां रेंजर लादू लाल ने लेपर्ड के संभावित मूवमेंट की जगह पिंजरा लगाया, लेकिन लेपर्ड पिंजरे में कैद नहीं हो पाया।

बाद में ग्रामीणों ने लेपर्ड के लिए शिकार की व्यवस्था करते हुए पिंजरे में बकरा बांधा। आज सुबह जब वो पिंजरे के पास गए तो लेपर्ड के दहाड़ने की आवाज आ रही थी। जिसके बाद वनविभाग के रेंजर लादू लाल शर्मा को इसकी जानकारी दी गई। बाद में वनविभाग की टीम एक ओर पिंजरा लेकर आए ओर लेपर्ड को दूसरे पिंजरे में शिफ्ट किया और वनविभाग की नर्सरी में स्वास्थ्य परीक्षण किया। लेपर्ड पूर्ण रूप से स्वस्थ्य पाया गया।

जानकारी के अनुसार पिंजरे में कैद लेपर्ड 5 साल की मादा थी। जिसे वापस देवगढ़ क्षेत्र के जंगलों में छोड़ दिया जाएगा। सेवाली के लोगों ने बताया कि क्षेत्र में तीन लेपर्ड है जिसके बाद वनविभाग वापस पिंजरा उसी क्षेत्र में लगा दिया जिससे कि दूसरे लेपर्ड को भी पकड़ा जा सके। इस दौरान रेंजर लादू लाल शर्मा, सत्यानंद गरासिया वही रेस्क्यू टीम से पन्ना लाल कुमावत, घनश्याम पूर्बिया, महेन्द्र सिंह, योगेन्द्र सिंह, किशन गायरी मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।