Home » मनोरंजन » दोस्त गौरवी कुमारी से सिटी पैलेस में मिली अनन्या पांडे:काले हनुमानजी मंदिर में की पूजा, फिल्म ‘तू मेरी, मैं तेरा’ के लिए कार्तिक आर्यन के साथ कर रही शूटिंग

दोस्त गौरवी कुमारी से सिटी पैलेस में मिली अनन्या पांडे:काले हनुमानजी मंदिर में की पूजा, फिल्म ‘तू मेरी, मैं तेरा’ के लिए कार्तिक आर्यन के साथ कर रही शूटिंग

अपनी आने वाली फिल्म ‘तू मेरी, मैं तेरा’ की शूटिंग के सिलसिले में जयपुर पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने मंगलवार को काले हनुमानजी मंदिर में दर्शन किए और फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में गुलाब का फूल चढ़ाया और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की।

फिल्म में अनन्या के साथ लीड रोल निभा रहे अभिनेता कार्तिक आर्यन भी जयपुर में मौजूद हैं। दोनों इन दिनों करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

जयपुर प्रवास के दौरान अनन्या पांडे ने अपनी पुरानी दोस्त गौरवी कुमारी से सिटी पैलेस में मुलाकात की। यहां उन्होंने प्रिसेस दीया कुमारी फाउंडेशन (PDKF) के अंतर्गत कार्य कर रहे हस्तशिल्प कलाकारों से बातचीत की और उनके बनाए प्रोडक्ट्स की सराहना की। अनन्या ने फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहनीय बताया।

ला बॉल इवेंट से है दोनों की दोस्ती
अनन्या और गौरवी की दोस्ती साल 2017 में पेरिस में हुए विश्वविख्यात ‘ले बॉल’ इवेंट से शुरू हुई थी, जहां दोनों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था। यह इवेंट दुनिया भर की रॉयल फैमिली और चर्चित हस्तियों की बेटियों का सार्वजनिक परिचय होता है। तब से दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है और वे कई बार सिटी पैलेस में आयोजित इवेंट्स और होली पार्टीज में एक साथ नजर आ चुकी हैं।

सीएम से मिले कार्तिक आर्यन

इधर, फिल्म के लीड एक्टर कार्तिक आर्यन ने मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से उनके निवास पर मुलाकात की। कार्तिक ने फिल्म की शूटिंग को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पहला शेड्यूल नवलगढ़ (झुंझुनूं) में शूट हुआ था और अब शूटिंग का अगला हिस्सा जयपुर में चल रहा है।

कार्तिक ने सीएम से जयपुर में हुए आईफा अवॉर्ड्स के सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन को होस्ट करने के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने राजस्थान की कला-संस्कृति, हवेलियों और मानसून के मौसम की जमकर तारीफ की।

फरवरी 2026 में रिलीज होगी फिल्म
करण जौहर और नमः पिक्चर्स के बैनर तले बन रही फिल्म ‘तू मेरी, मैं तेरा’ 13 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन वीक में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में कार्तिक और अनन्या की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी। इसकी कहानी राजस्थान की पारंपरिक पृष्ठभूमि में रोमांस और हास्य का दिलचस्प मिश्रण लेकर आ रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक