Home » राजस्थान » राजस्थान में सांवलिया सेठ को अजब-गजब चढ़ावे:कोई चांदी के बुलेट-गन तो कोई फ्यूल मशीन दान कर रहा, पोकलेन-डंपर, रावण तक भेंट किए

राजस्थान में सांवलिया सेठ को अजब-गजब चढ़ावे:कोई चांदी के बुलेट-गन तो कोई फ्यूल मशीन दान कर रहा, पोकलेन-डंपर, रावण तक भेंट किए

चित्तौड़गढ़ स्थित भगवान श्री सांवलिया सेठ को अजब-गजब चढ़ावे आते हैं। पिछले दिनों पोकलेन मशीन, डंपर, अफीम के पौधे, चांदी के रावण, फ्यूल मशीन, चांदी की हथकड़ी, बैलगाड़ी, पगड़ी तक भक्तों ने भेंट किए हैं। अब एक भक्त ने चांदी के बुलेट के साथ गन और लहसुन दान किए हैं। दावा किया जा रहा है कि पहली बार ऐसा है कि किसी श्रद्धालु ने गन चढ़ाई है।

आगे बढ़ने से पहले 3 तस्वीरें देखिए…

यह चढ़ावा मंदिर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
श्रीसांवलियाजी मंदिर में 6 जुलाई को चांदी से बने पेट्रोल पंप की मशीन की प्रतिकृति भेंट की गई थी।
26 जनवरी को श्रीसांवलियाजी मंदिर में चांदी से बना हुआ रावण भेंट किया गया था।

चांदी से बनी गन का वजन 300 ग्राम चांदी से बनी गन का वजन 300 ग्राम है। इसे बहुत ही सुंदर तरीके से और बारीकी से तैयार किया गया है। इसके साथ चांदी की 1 गोली (बुलेट) भी चढ़ाई गई है। साथ ही 2 चांदी की लहसुन भी चढ़ाए हैं। इन सबको मिलाकर कुल वजन 490 ग्राम है।

मंदिर के भंडार में सुरक्षित रखवाई भेंट बंदूक और गोली किसी अज्ञात भक्त ने चढ़ाई है। उसने अपना नाम गुप्त रखा है। अब यह भेंट मंदिर के भंडार में सुरक्षित तरीके से रखवा दी गई है।

28 अप्रैल को मध्य प्रदेश के एक भक्त ने चांदी का डंपर, 2 पोकलेन और 1 चेन भेंट की थी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर